logo

2 करोड़ का अफीम और 5 लाख का हेरोइन बरामद, नशे के खिलाफ चतरा पुलिस का एक्शन

heroien.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चतरा पुलिस को अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी विकास पांडे के निर्देश पर चतरा-हजारीबाग जिले के सीमान्त पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर गिद्धौर थानाक्षेत्र के पांडेयटोला गांव निवासी राजेंद्र दांगी के घर छापेमारी कर 25 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन के साथ उसे भी गिरफ्तार किया है। 


2 करोड़ की अफीम है
पुलिस के द्वारा बरामद किए गये अफीम की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए है, जबकि बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 5 लाख रूपये है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाले एक मारुति सुजुकी कार और एक स्कूटी को भी बरामद किया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों का नाम ललन दांगी और राजेंद्र दांगी है। दोनों गिद्धौर थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 


एंटी क्राइम वाहन चेंकिग में मिली सफलता 
एसपी विकास पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना के आधार पर चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व पुलिस की टीम ने कल 1 लाख 38 हजार रुपए के प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया था। एसपी ने बताया कि चतरा पुलिस कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह सबसे बड़ी सफलता है।

Tags - hatra news Chatra news Chatra latest news Chatra policejharkhand chatra